Saturday, 20 June 2020

Surya grahan 2020: कल का सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर भारी, रखनी होगी विशेष सावधानी,सूर्य ग्रहण, ग्रहण से पहले के ये नियम जान लें,

Surya grahan 2020: कल का सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर भारी, रखनी होगी विशेष सावधानी

ज्‍योतिषाचार्य पंडित


Surya Grahan 2020 : ग्रहों की स्थिति: इस बार का ग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है। मिथुन राशि में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है-सूर्य,चंद्रमा,राहु और बुध एक साथ हो रहे हैं। बुध,गुरु,शुक्र और शनि वक्री हैं। नवग्रह में केवल मंगल ऐसे ग्रह हैं जो संक्रमित नहीं है। लेकिन वे अपने से द्वादश भाव में हैं। ग्रहों की इतनी खराब स्थिति कभी नहीं रही। यह भयावह है। बहुत बचकर जनमानस को रहना है। सबको बहुत सावधानीपूर्वक रहना होगा। कुछ राशियों को विशेषकर सावधान रहना होगा।

Surya ghran

Surya grahan 2020: रविवार को लगेगा चूड़ामणि सूर्य ग्रहण, बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

मेष-सबसे ज्‍यादा अपने मित्रों, भाई-बंधुओं पर ध्‍यान देना है। उनके लिए यह खतरनाक समय है। आपके लिए बहुत खतरनाक नहीं होगा लेकिन कंधे या कंधे से ऊपर दिक्‍कत हो सकती है। नाक-कान-गला में दिक्‍कत हो सकती है। कुछ योजनाएं पॉजिटिव भी होंगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र के लिए कोई नुकसान नहीं है। फायदा हो सकता है लेकिन आपके लोगों के लिए बहुत अच्‍छा नहीं है। आप कुछ भी काली वस्‍तु दान करें। उत्‍तम होगा। प्रेम की स्थिति खराब है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। रोजगार,व्‍यापार कुछ हद तक ठीक है।

Surya ghran

Surya grahan 2020: 21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा ग्रहण का सूतक काल

वृषभ-कुटुम्‍बीजनों, मुख रोग, आंखों के लिए बहुत सावधानीपूर्वक लेकर चलिए इस समय को। बचाव पक्ष बहुत कमजोर है। धनहानि हो सकती है। अर्थ के लिए कोई नया निर्णय न लें। जैसा चल रहा है चलने दें। अपनों, प्रेम, रोजी-रोजगार, संतान के लिए भी यह समय बहुत अच्‍छा नहीं है। व्‍यवसाय में भी बहुत बचकर चलिए। राहु मंत्र का जाप करते रहें।

Surya ghran

Surya grahan 2020: रविवार को लगेगा सूर्य ग्रहण, ग्रहण से पहले के ये नियम जान लें

मिथुन-अत्‍यंत खराब समय है। किसी प्रकार का कोई नया निर्णय न लें। बहुत सावधानीपूर्वक चलें। स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यवसाय  के लिए ठीक समय नहीं है। हरी वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें। समय कट जाएगा। बस सावधानी बरतें।

कर्क-नेत्र विकार की आशंका है। पाटर्नरशिप में कोई रिस्‍क न लीजिएगा, टूट सकती है। सरकार की ओर से कोई ऊंगली उठ सकती है। मुकदमा, नोटिस आदि कोई समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य में संक्रमण हो सकता है। हर कदम पर फूंक-फूंककर कदम रखें। प्रेम और व्‍यवसाय से सम्‍बन्धित चीजें ठीक रहेंगी। लेकिन सरकारी तंत्र, स्‍वास्‍थ्‍य और साझेदारी पर बहुत ध्‍यान देकर चलें। किसी भी प्रकार का नुकसान सम्‍भव है। सफेद वस्‍तु पास रखें। ओम नम:शिवाय का जाप करते रहें।

Surya ghran rashi per prbhav

सिंह-कुछ विवादास्‍पद चीज का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य में कितनी भी बड़ी नकारात्‍मक चीज हो सकती है। हर दृष्टिकोण से बचाकर चलना है। कदापि सही समय नहीं है। प्रेम मध्‍यम है। संतान पक्ष से भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं दिख रही है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में भी मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य, संतान, प्रेम के बारे में सोच समझकर चलना पड़ेगा। बहुत सही नहीं है। काली वस्‍तु का दान करें। कोई ऐसी चीज जिसका कोई इस्‍तेमाल कर सके उसका दान करें।

कन्‍या-शासन सत्‍ता पक्ष से नुकसान की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। किसी भी तरह का कोई राजनीतिक, शासन सत्‍ता पक्ष से नुकसान की आशंका है। सीने में विकार की आशंका है। बहुत हिसाब से चलें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसायिक स्थिति खराब, स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति भी खराब है। हरी वस्‍तु पास रखें। किसी भी तरह की कोई काली वस्‍तु का दान करें।

Surya ghran



तुला-सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में मन लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं है। इज्‍जत-प्रतिष्‍ठा दांव पर लग सकती है। व्‍यवसायिक तौर पर मध्‍यम चलेंगे। प्रेम के लिए भी मध्‍यम समय है। हिसाब से चलें। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

वृश्चिक-खतरनाक समय साबित हो सकता है। मारक भाव में ग्रहों का जमावड़ा हुआ है। कोशिश करें कि जब तक बहुत आवश्‍यक न हो घर से न निकलें। जितना हो सके, घर पर रहकर ही चीजों को करें। सबसे ज्‍यादा जरूरी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भले ठीक ठाक हो लेकिन प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से बहुत जरूरी है कि आप अपना ध्‍यान रखें। काली वस्‍तुओं का दान करें

धनु-व्‍यवसाय से सम्‍बन्धित कोई निर्णय या रिस्‍क  न  लें। उदर, पैरों या शरीर के निचले भाग से सम्‍बन्धित कोई दिक्‍कत-परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत जरूरी है कि आप ध्‍यान दें और एहतियात बरतें। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है बहुत खराब नहीं है लेकिन कोई नया निर्णय या रिस्‍क वाला निर्णय न लें। काली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन हो सकता है कि कुछ परेशानियों पर लगाम भी लगे। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की बहुत जरूरत है। हरी वस्‍तु पास रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न करें। कोई नया निर्णय न लें। किसी चीज का प्रारम्‍भ न करें अभी। मां काली का स्‍मरण करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

Surya ghran rashi per prbhav

कुंभ-संतान पक्ष पर बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह से लिखने-पढ़ने की शुरुआत इस दिन न करें। बच्‍चों के मामले में कोई रिस्‍क न लें। महत्‍वपूर्ण निर्णयों को बिल्‍कुल न लें। किसी चीज का प्रारम्‍भ न करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न करें। मन को ठीक रखें। मानसिक अवसाद से बचें। सबसे ज्‍यादा हमला आपके मन पर है। इसका ध्‍यान रखें। गणेश जी की वंदना करें। हरी वस्‍तु पास रखें। 

मीन-मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। घरेलू किसी भी चीज में तू-तू, मैं-मैं या उसे लेकर नकारात्‍मकता न फैलाएं। सीने में विकार की आशंका है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी पर विचार न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यवसाय ठीक ठाक है। हरी वस्‍तु दान करें। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें

Thursday, 2 April 2020

CORONAVIRUS BLOOD GROUP(A+,B+,O+,O-,A-,B-,AB+,AB-):- किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना होने का है ज़्यादा ख़तरा?

CORONAVIRUS BLOOD GROUP(A+,B+,O+,O-,A-,B-,AB+,AB-):- किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना होने का है ज़्यादा ख़तरा?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coronavirus Blood Group: कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में काफी तेज़ी से फैलता जा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब दो लाख मामले सामने आ चुके हैं, वहीं करीब 8000 लोग इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा मौतें चीन में हुई हैं। इस वायरस के संक्रमण की शुरुआत चीन के शहर वुहान  से ही हुई थी, जो अब पूरी दुनियाभर में फैल चुका है 
कोरोना वायरस को लेकर पिछले साल से लगातार कई तरह की रिसर्च की जा रही हैं। यहां तक कि, चीन के वुहान शहर में भी अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को लेकर कई रिसर्च हो रही हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक इस वायरस से हुई मौतों पर भी स्टडी कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्लड ग्रुप से जुड़ी एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस से ज़्यादा ख़तरा है और किस ब्लड ग्रुप के लोगों को इससे कम ख़तरा है।


Coronavirus blood group

Coronavirus blood group

Coronavirus blood group
Coronavirus blood group

ब्लड ग्रुप टाइप-ए को है ज़्यादा ख़तरा
वुहान विश्वविद्यालय के ज़ॉगनान अस्पताल के रिसर्चर्ज़ से खुलासा किया है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप टाइप-ए होता है उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का ख़तरा ज़्यादा है। जबकि दूसरे नम्बर पर ब्लड टाइप-ओ है।  
चीन के अलावा इटली, ईरान, इंग्लैंड, फ्रांस, साउथ कोरिया जैसे दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद से सभी देशों में आकस्मिक भय पैदा हो गया है। इसी बीच एक नई रिसर्च में पाया गया है कि आपका ब्लड टाइप इस वायरस से संक्रमित होने की संभावना को बढ़ा सकता है। इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने 2,173 कोरोना के मरीज़ों पर रिसर्च किया, जिसमें 26 वो लोग भी शामिल थे, जिनकी इस वायरस की वजह से जान चली गई।
Coronavirus blood group
Coronavirus blood group
Coronavirus blood group
क्या कहता है नया शोध
शोध में पाया कि ब्लड ग्रुप-ओ वाले लोगों की संख्या ज़्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक आबादी में 34 फीसदी लोग ब्लड ग्रुप-ओ वाले हैं तो ग्रुप-ए वाले करीब 32 फीसदी लोग हैं। इस रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीज़ों में ब्लड ग्रुप-ओ वालों की संख्या 25 फीसदी रही, वहीं ग्रुप-ए वाले मरीज़ों की संख्या करीब 41 फीसदी रही। वायरस से संक्रमित मरीज़ों की मौतों में ब्लड ग्रुप-ओ वाले करीब 25 फीसदी रहे, जबकि टाइप-ए वाले 41 फीसदी थे।
इस स्टडी के बाद शोधकर्ताओं का मानना है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप-ए है, उन्हें अपनी सुरक्षा का स्तर बढ़ाना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि ब्लड ग्रुप-ए वाले लोगों को खास एतियात बरतने की ज़रूरत है, ताकि उनका कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम हो सके।
Coronavirus blood group
घबराने की नहीं है ज़रूरत
हालांकि, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है कि अध्ययन में नमूने का आकार काफी छोटा होता है- निष्कर्षों को सत्यापित करने के लिए बड़े पैमाने पर अध्ययन की आवश्यकता होगी। इसलिए अगर आपका ब्लड ग्रुप-ए है तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको 100 प्रतिशत कोरोना वायरस होना ही है। 
वहीं, अगर आपका ब्लड ग्रुप-ओ है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपके लिए भी साफ सफाई का ध्यान रखना उतना ही ज़रूरी है, जितना बाकी सबके लिए। हर थोड़ी देर में हाथ धोएं और हेल्थ एडवाइज़री की गाइडलाइन्स को ज़रूर फॉलो करें।      Coronavirus blood group

Friday, 27 March 2020

ऐसे कोरोना से लड़ेगा देश ? Coronavirus ki kis stage ma ketna khatra भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 834 हुए

ऐसे कोरोना से लड़ेगा देश ?

Coronavirus ki kis stage ma ketna khatra

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 834 हुए

भारत में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Coronavirus
Coronavirus

ऐसे कोरोना से लड़ेगा देश?

कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य स्थानों से पैदल चलने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर गाजियाबाद के लाल कुआं पहुंचे हैं, और अपने घर जाने के लिए बस पकड़ रहे हैं। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ दिख रही है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल पालन नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
Coronavirus
Coronavirus 

सोसाइटी सील


नोएडा, 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 700 के पार चली गई है.
  • देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • शुक्रवार को नोएडा में आए तीन नए केस
  • नए केस के बाद सोसाइटी को किया गया सील
  • देश में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से तीन नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 40 हो गई है. नोएडा की दो सोसाइटियों में ये मामला सामने आया है, जिसके बाद दोनों सोसाइटी को सील किया गया है.
    नोएडा में डीएम के आदेश पर दोनों सोसाइटी को 27 से 29 मार्च तक के लिए सील किया गया है. इस दौरान ना तो कोई बाहर से अंदर जा सकेगा और ना ही कोई व्यक्ति बाहर जा सकेगा. इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से सोसाइटी को सैनिटाइज़ करवाने का भी काम करेगा.
    गौरतलब है कि भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, शुक्रवार को ये आंकड़ा 700 के पार चला गया. इनमें से 18 की मौत भी हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोगों को ठीक किया जा चुका है. 
    अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो य राज्य में 40 से ऊपर कोरोना पीड़ितों की संख्या हो गई है. इनमें एक व्यक्ति विदेशी है, जबकि 11 ठीक हो चुके हैं. बीते दिनों उत्तर प्रदेश में नोएडा, आगरा, लखीमपुर और लखनऊ से कोरोना प्रभावित लोगों के मामले सामने आए थे.
    Coronavirus
    Coronavirus


    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर आज 843 हो गई. इनमें से 17 लोगों की मौत हुई है और 73 मरीज ठीक हुए हैं. यानि अभी 751 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.
    कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर केरल में है, जहां 176 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं. महाराष्ट्र में 147, कर्नाटक में 62, तेलंगाना में 59, राजस्थान में 45, उत्तर प्रदेश में 45, गुजरात में 44, दिल्ली में 39, तमिलनाडु में 35, हरियाणा में 33, पंजाब में 33, मध्य प्रदेश में 26, जम्मू-कश्मीर में 18, लद्दाख में 13, आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 10, बिहार में 9, चंडीगढ़ में 7, छत्तीसगढ़ में 6 और उत्तराखंड में 5 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं.

    Coronavirus ki kis stage ma ketna khatra




    Coronavirus

    Coronavirus

    Coronavirus

    Coronavirus

    Coronavirus

    Coronavirus

    Surya grahan 2020: कल का सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर भारी, रखनी होगी विशेष सावधानी,सूर्य ग्रहण, ग्रहण से पहले के ये नियम जान लें,

    Surya grahan 2020: कल का सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर भारी, रखनी होगी विशेष सावधानी ज्‍योतिषाचार्य पंडित Surya Grahan 2020 : ग्रहों की स्थित...